• Fri. Nov 27th, 2026

ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से महिला की मौत

Byvijay.singhal1233

Dec 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महाराष्ट्र से ब्रज दर्शन को आई महिला की ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से मौत हो गई। महिला श्रद्धालु के साथ उनकेपति भी थे। महिला महाराष्ट्र के अकोला की निवासी थी। महाराष्ट्र के अकोला के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से करीब 100 लोगों का दल ब्रज दर्शन को आया था। इस दल ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। देर शाम सभी श्रद्धालु आराध्य के दर्शन करने के बाद वापस मथुरा जंक्शन पहुंचे। इस दल में गायत्री नगर निवासी निर्मला विलास व उनके पति विकास कुमार भी शामिल थे। यहां सभी यात्री अपने-अपने कोच में सवार हो गए। किसी तरह निर्मला रह गईं और उन्होंने दौड़ लगाकर कोच में चढ़ने की कोशिश की। उनके पति विकास ने भी उनका हाथ पकड़कर कोच में चढ़ाने का प्रयास किया, मगर वह गिर गईं। ट्रेन को रुकवाया गया। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.