हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्ण बिहार काॅलोनी में एक महिला ने कमरे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। महिला के ससुर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी बताए जाते हैं। छत्तीसगढ़ से मायकेवालों के आने पर रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। कृष्ण बिहार निवासी विपिन राठौर की पत्नी कमलेश (34) ने शुक्रवार रात कमरे के अंदर से दरवाजे बंदकर छत के कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया है कि महिला का मूलरूप से मायका आगरा के शमशाबाद में है, लेकिन वर्तमान में मायके पक्ष के लोग छत्तीसगढ़ में रहते हैं। आसपास पूछताछ करने पर लोगों से जानकारी हुई है कि आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। प्रथमदृष्टया यही लग रहा है कि इसी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
