• Sat. May 23rd, 2026

कमजोर छात्रों को ज्यादा समय देकर वार्षिक परीक्षा के लिए तैयार करेंगे शिक्षक

ByVijay Singhal

Dec 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से परिषदीय विद्यालयों में चल रहीं अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शनिवार को संपन्न हो गईं। रविवार को उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर 30 दिसंबर को परिणाम जारी किया जाएगा। बीएसए सुनील दत्त ने प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को कमजोर बच्चों को चिह्नित कर उन्हें अधिक समय देकर वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से अब किसी भी स्थिति में बच्चों को उत्तीर्ण करने का नियम बदलने के बाद अब शिक्षकों को बारीकी के साथ बच्चों का मूल्यांकन कर उन्हें वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयारी करानी होगी। शीतकालीन अवकाश के बाद से चिह्नित बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में किस तरह से परिवर्तन लाने के प्रयास और परिणाम आ रहे हैं प्रधानाध्यापकों को हर 15 दिन में इसकी रिपोर्ट कार्यालय में सौंपनी होगी। साथ ही एआरपी भी समय-समय पर स्कूलों में पहुंचकर नवाचार के माध्यम से शिक्षकों के साथ ही बच्चों की स्थिति में सुधार के लिए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। रचनात्मक तरीके से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षण  होगा स्कूलों में शिक्षक विषयवार किस तरह बच्चों को कैसे रचनात्मक तरीके से पढ़ाएं, इसके लिए अगले माह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षकों को स्वयं द्वारा किए गए नवाचारों को प्रस्तुत करना होगा, जिससे अन्य शिक्षक एक-दूसरे के विचारों से प्रभावित हो सकें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.