हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के एक गोस्वामी पर मुंबई की महिला ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। पीडिता ने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी गई। मुंबई की महिला के अनुसार वह 28 वर्ष से गोस्वामी को जानती है। महिला की शादी दिल्ली में हुई थी। पति से विवाद के बाद उसकी बातचीत फोन पर गोस्वामी से पिछले डेढ़ साल से हो रही थी। उसने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया। आश्वासन दिया कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा। इसके चलते उसने पति को तलाक दे दिया है।

अब छह दिन से वृंदावन में भटक रही है। गोस्वामी के घर रविवार को गई थी। तब उसने तबीयत खराब होने का स्वांग रचा। इसके बाद अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर परिजनों सहित कहीं चला गया है। एसएसपी से इस मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के अनुसार मामले की जांच के आदेश वृंदावन पुलिस को दिए हैं।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
