• Tue. Jun 30th, 2026

दुकानदार के पेटीएम अकांउट से 7 हजार रुपये निकाले

ByVijay Singhal

Apr 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रंगजी मंदिर के गेट पर खिलौने की दुकानदार के पेटीएम अकांउट से सात हजार रुपये पार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर दी है। दुकानदार विनोद राठौर ने बताया शुक्रवार को एक युवक उसकी दुकान पर खरीदारी करने के लिए आया और दुकान से 700 रुपये की खरीदारी की। ऑनलाइन पेमेंट करने पर युवक ने 700 रुपये की बजाय 7 हजार रुपये पेटीएम कर दिए। इसके बाद युवक ने अपनी गलती बताते हुए दुकानदार से बाकी पैसे वापस करने को कहा। दुकानदार ने देखा कि उसके पेटीएम पर सात हजार रुपये आए हैं, तो उसने 6300 रुपये युवक के पेटीएम पर वापस कर दिए और युवक चला गया। इसके कुछ समय बाद दुकानदार के मोबाइल पर सात हजार रुपये और निकल जाने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.