हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव नगला इस्लामपुर में दो समुदाय के लोगों में मारपीट के मामले में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। आरोपियों ने महिला के परिजनों को सड़क पर लिटाकर पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला ने छह नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। गांव नगला इस्लामपुर निवासी मुनिया का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग शुक्रवार दोपहर में घर में घुस आए और पिटाई करनेे लगे। घर में मौजूद महिलाओं के कानों के कुंडल छीन ले गए। झगड़े में मुनिया समेत पंछी, रिषी, प्रिंस को चोट आई। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी भाग गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया।
आरोपी महिला एवं परिजनों के साथ मारपीट करते हुए साफ दिखाई पड़ रहे हैं। जिससे गांव में दहशत व्याप्त है। झगड़े के बाद पुलिस गांव से घायलों को लेकर सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार का कहना था कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, हो सकता है कि गांव में कोई छोटी-मोटी घटनाएं हुई हो।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
