• Sat. Nov 28th, 2026

सोंख में शेम्पू बेचने बाल बन दो युवकों ने महिला को बेहोश कर कुंडल किये पार

Byvijay.singhal1233

Jun 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में शैंपू बेचने वाले बनकर घर में घुसे दो युवकों ने अकेली महिला को बेहोश कर उनके कानों से कुंडल पार कर दिए। महिला के होश में आने पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना मगोर्रा के गांव लोरिहा पट्टी निवासी खजान सिंह की पत्नी किरनदेई शनिवार दोपहर 2 बजे घर में अकेली थीं। बाइक सवार दो युवक घर के पास शैंपू बेचने की आवाज लगा रहे थे। इसी दौरान युवक महिला के घर पहुंचे और शैंपू बेचने की बात कही। शैंपू से बर्तन साफ करने का फायदा बताया। इसके बाद आरोपियों ने एक बर्तन महिला से साफ कर दिखाने के लिए मंगवाया। महिला एक बर्तन लेकर बाहर आई। तभी एक युवक ने पीछे से किरनदेई के मुंह पर दवाई लगा दी। महिला बोहोश होकर नीचे गिर गई। आरोपियों ने महिला के कानों से सोने के कुंडल उतार लिए। महिला को बेहोश देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। करीब आधे घंटे बाद महिला को होश आया। देखा तो दोनों कानों के कुंडल गायब थे। पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को सूचना की। चौकी प्रभारी प्रशांत शर्मा समेत पुलिसकर्मी पहुंचे। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
7455095736
0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.