हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दावा करता है, लेकिन रविवार को सुरक्षा की पोल खुल गई। जंक्शन पर महाकौशल ट्रेन पहुंची तो बैठने के लिए यात्री भागे। इसी दौरान रजिर्वेशन कोच के गेट पर भी यात्रियों की भीड़ होने के चलते एक महिला यात्री का पैर फिसल गया वह प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच की खाली जगह में फंस गई। इसी दौरान ड़्यूटी ट्रेन प्रबंधक ने प्रेशर ड्रॉप करके ट्रेन को रोका, लेकिन महिला तब तक चोटिल हो चुकी थी। तीर्थ नगरी मथुरा में दर्शन करके वापस मध्य प्रदेश लौट रही यात्री के साथ हादसा हो गया। महिला यात्री स्नेहलता शर्मा पत्नी प्रमोद शर्मा निवासी सिद्धि भवन शिवपुरी एमपी ने बताया कि वह दर्शन करके महाकौशल ट्रेन से वापस लौट रही थीं। उनका रिजर्वेशन एसी कोच में था, लेकिन भीड़ के चलते उनको कोच में जाने का रास्ता नहीं मिला। गेट के सामने भीड़ होने के चलते उनका चढ़ते समय पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच खाली जगह में फंस गई। आरपीएफ उपनिरीक्षक सुजीत सिंह चंदेल ने बताया कि वह टीम के साथ ट्रेन आने पर निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान महिला यात्री के गिरने की सूचना मिली थी तो ट्रेन को रोककर बाहर निकाले। रेलवे चिकित्सक डॉक्टर शुभम ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि घायल महिला की हालत सही है। जल्दबाजी में बैठने से ये हादसा हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
