• Tue. May 26th, 2026

व्रन्दावन। सनातन धर्म संसद में बोले संत- सनातनियों के लिए जल्द बने सनातन बोर्ड

ByVijay Singhal

Nov 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सनातन न्यास फाउंडेशन के तत्वावधान में जगद्गुरु शंकराचार्य की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई सनातन धर्म संसद में संत-धर्माचार्यों ने सनातनी हितों की रक्षा के लिए एकमत से सनातन बोर्ड के गठन की आवश्यकता बताई। धर्म संसद में वक्फ बोर्ड के असवैंधानिक अधिकार, प्रसाद में मिलावट सहित लव जिहाद, मुंबई चुनावों में मुस्लिम आरक्षण की मांग पर भी वक्ताओं ने अपनी बात रखी। सनातन बोर्ड में शामिल होने वाले विषयों पर भी मंथन हुआ, वहीं अगली धर्म संसद प्रयाग कुंभ में करने का एलान किया गया।
यमुना खादर क्षेत्र दिल्ली में हुई सनातन धर्म संसद में हजारों लोग सनातनी संतों को सुनने पहुंचे। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के साथ देश के प्रमुख संत-कथाकारों से समृद्ध मंच से दिए हर वक्तव्य पर जय श्रीराम और राधे-राधे के जयकारे गूंजते रहे। धर्म संसद में कुंभ में गैर हिंदुओं की दुकानें न लगाने के प्रस्ताव का समर्थन किया गया। शंकराचार्य ने कहा कि सनातन हितों के लिए सनातन बोर्ड समय की आवश्यकता है। सनातन बोर्ड पर जूना अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमंहत नारायण गिरी महाराज ने अखाड़ा परिषद का समर्थन दिया। शिव कथा प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा ने धर्म और बहन-बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। सनातन धर्म संसद के संयोजक एवं सनातन न्यास फाउंडेशन के अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने कहा कि संविधान का अपमान करके वक्फ बोर्ड बनाया गया या तो वक्फ बोर्ड मिटाकर रहेंगे अथवा सनातन बोर्ड बनवा कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य महाराज के संरक्षण में देश में केंद्रीय सनातन बोर्ड गठित किया जाएगा। परमार्थ निकेतन के चिदानंद मुनि, अयोध्या से आईं रामविलास वेदांती महाराज ने कहा कि राम मंदिर की तरह मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर भी बनेगा। हैदराबाद से आईं सांसद टी राजा, वृंदावन के संत गोविंदानंद तीर्थ महाराज, सुतीक्ष्ण दास देवाचार्य, सिख संत हरजीत सिंह, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, जैन मुनि लोकेश, महंत किशोर दास, राम दिनेश आचार्य, महंत राजू दास, संत नवल किशोर दास सहित अन्य संत-महंत मौजूद थे। सनातन न्यास फाउंडेशन के सचिव विजय शर्मा ने आभार जताया। संचालन महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.