हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के सात लोगों का नाम राजस्थान के भरतपुर में पकड़े गए हाई-प्रोफाइल जुआ रैकेट में सामने आने से इलाके में चर्चा तेज हो गई है। भरतपुर के होटल रीजेंटा में चल रहे इस बड़े जुए के अड्डे पर जिला स्पेशल टीम और सेवर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 8.13 लाख रूपये नकद, 12 मोबाइल, ताश की गड्डियां और एक कार बरामद की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान अफरा तफरी मचने पर दो आरोपित छत से कूद गए। इससे वे घायल हो गए। इनमें से एक को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य का इलाज जारी है।भरतपुर के सेवर थाना प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर होटल रीजेंटा में दबिश दी गई थी। इस दौरान एक दूसरे को धक्का देकर भागने में दो आरोपित छत से कूद गए थे। इससे वे घायल हो गए।पुलिस टीम ने मौके से आरोपित छोटेलाल निवासी गोवर्धन, प्रवीण शर्मा लक्ष्मी नगर, कृष्णकांत शर्मा गोविंद नगर, जितेंद्र सिंह आगरा, महेश और सोनू शर्मा फरह को गिरफ्तार किया है। वहीं उपचाराधीन आरोपित महेश शर्मा गोवर्धन बताया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए अधिकांश लोग संपन्न परिवारों से जुड़े हैं। होटल में जुआ खेलने के नाम पर 50 हजार रुपये एंट्री फीस तय थी। मथुरा के गोवर्धन, फरह और शहर के कई इलाकों से जुड़े नाम सामने आने के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है।
