हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां की अनाज मंडी परिसर में बिजली का तार टूटकर वहां रखी गेहूं की बोरियों पर गिर गया। जिससे बोरियों में आग लग गई। व्यापारियों की सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। मंडी में गेहूं की आवक जोरों पर है। मंडी में हर ओर गेहूं ही गेहूं दिखाई दे रहा है। गेहूं का उठान धीमा होने से वहां बोरियां के ढेर लगे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर गेहूं की बोरियों के एक ढेर पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया और गेहूं की बोरियों में आग लग गई। वहां मौजूद व्यापारियों ने तार टूटने की सूचना बिजलीघर में दी तो बिजली बंद करा दी। व्यापारी, किसान, मजदूर संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए, इसी बीच दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
