हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। राया में नागल रोड़ पर एक सप्ताह पूर्व खराब हुई पानी की लाइन को अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है। इससे कस्बे की आधी आबादी पानी के लिए परेशान है। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोपालबाग स्थित पानी की टंकी की भूमिगत पाइप लाइन नागल रोड़ पर खराब हो गई है। इसके कारण रेतिया बाजार, नागल रोड़, मांट रोड़ सहित अन्य स्थानों की पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। नागल रोड़ निवासी चंदन दक्ष ने बताया कि एक सप्ताह से पानी की सप्लाई बंद है। सुबह से ही पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अशोक शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह से पानी की सप्लाई बंद होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि भूमिगत लाइन को ठीक कराने के लिए मजदूर लगे हैं, फाल्ट नहीं मिला है। जल्दी पाइप लाइन को ठीक कर सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
