हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज की जनता ने इस बार मतदान के प्रति कम रुझान दिखाया। इसका नतीजा रहा कि 20 साल बाद फिर ऐसा आंकड़ा मथुरा के चुनावी इतिहास में दर्ज हुआ है, जब मतदान 50 फीसदी से भी कम रहा है। 1952 से 2024 तक 18 लोकसभा चुनावों में 6वीं बार ऐसा मौका है, जब 50 फीसदी से कम मतदान रहा है। देश के पहले लोकसभा चुनाव में मथुरा की जनता ने 48.40 फीसदी मतदान किया था। इसके बाद स्थिति में सुधार हुआ। फिर 40 साल बाद ऐसा मौका 1991 में आया था, जब 49.77 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद 1996 और 1999 और 2004 के चुनाव में भी यही स्थिति रही। 2009 के चुनाव से स्थिति में सुधार होना शुरू हुआ। 2014 में मथुरा की जनता ने सर्वाधिक 64.10 फीसदी मतदान किया था। 50 फीसदी कम मतदान वाले चुनावों का इतिहास देखें तो भाजपा को इसमें अधिक लाभ नजर आता है। हालांकि दो बार कांग्रेस ने भी इस प्रकार के मतदान में जीत हासिल की है। 1952 के चुनाव में 48.40 प्रतिशत मतदान हुआ था तब कांग्रेस के प्रो. कृष्ण चंद्र अग्रवाल 18261 मतों से जीते थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes