• Tue. May 26th, 2026

ब्रजरज महोत्सव में मतदाता पंजीकरण स्टॉल आकर्षण का केंद्र

ByVijay Singhal

Nov 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बृजरज महोत्सव का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने फीता काटकर एवं बैलून छोड़कर किया। ब्रजरज महोत्सव के उद्घाटन पर स्वीप द्वारा मतदाता पंजीकरण स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। स्वीप स्टॉल पर डॉ० दीन दयाल, जिला मास्टर ट्रेनर मनीष दयाल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म- 6, निर्वाचन नामावली से नाम ऐड एवं डिलीट करने के लिए फॉर्म-7 तथा पता परिवर्तन करने प्रतिस्थापन या दिव्यांगजन चिन्हित करने के लिए फॉर्म-8 के बारे में विस्तृत रूप से समझाया और राजकीय महाविद्यालय मांट, मथुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने  मतदाता पंजीकरण:एक अभियान नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की। इस अवसर पर स्वीप कोऑर्डिनेटर, प्रोफेसर पल्लवी सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल मथुरा, डॉ० दीन दयाल, जिला मास्टर ट्रेनर मनीष दयाल, स्वीप कोऑर्डिनेटर  मथुरा- वृंदावन डॉ० मनीषा, एडीओ मनोज खंडेलवाल, राकेश अग्रवाल, राजेश,  श्रुति, अंशु उपाध्याय एवं पवन का कार्यक्रम आयोजन में विशेष योगदान रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.