• Sun. Jul 5th, 2026

कोसीकलां में दर्शनार्थियों को पीटा, दो महिलाओं समेत 5 घायल

ByVijay Singhal

Aug 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में शनिदेव के दर्शन करके आ रहे दर्शनार्थियों के साथ डग्गामार वाहन चालकों ने पिटाई कर दी, जिसमें दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना की तहरीर दर्शनार्थियों ने पुलिस को दी। मंगलवार शाम आगरा के महुआ खेड़ा से 25 दर्शनार्थियों का एक दल मैक्स पिकअप से शनिदेव, नंदगांव, बरसाना गोवर्धन ब्रज दर्शन को आया था। कोकिलावन से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी साइड मांगने के चक्कर में एक टेंपो चालक से उनकी बहस हो गई। जिस पर टेंपो चालक ने अन्य साथियों को बुला लिया और बस स्टैंड के समीप रोक कर महिला एवं पुरुषों की पिटाई की। गर्भवती महिला गायत्री की हालत चिंताजनक है। यात्रियों ने बताया विजय कुमारी के कानों के कुंडल भी झगड़े में कहीं गिर गए और मंजू, नरेश, धीरज, निवासीगण महुआ खेड़ा आगरा घायल हो गए। सोनू ने बताया कि टेंपो चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.