• Sun. Jul 5th, 2026

किन्नरों के दो गुटों की लड़ाई में घायल किन्नर पारो की हालत गंभीर

ByVijay Singhal

Aug 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाजना के नौहझील थाना क्षेत्र में लंबे समय से किन्नरों के दो गुट सीमा विवाद में उलझे हुए हैं। दोनों आमने-सामने आए तो जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दो किन्नर घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आधा दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव के लोगों में घटना चर्चा का विषय बनी रही। किन्नर तमन्ना और मुस्कान के बीच क्षेत्र में नेग वसूली को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। गत दिवस रविवार को दोनों गुट थाना क्षेत्र के एक गांव में नेग मांगने आए थे। यहां दोनों में विवाद हो गया। तमन्ना किन्नर निवासी शेरगढ़ ने बताया कि उसके गुरु स्व. किशोरी बाई ने शेरगढ़, नौहझील व बाजना की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। यहां वह बधाई गाकर अपना व साथी किन्नरों का पालन-पोषण करती हैं। रविवार सुबह 9.30 बजे गांव लालपुर में बधाई मांग रही थी, तभी वहां फर्जी किन्नर मुस्कान उर्फ भूपेश निवासी ओगर का नगला, सिविल लाइन, अलीगढ़, भूरा उर्फ भूरी व विकास निवासी सल्ल थाना नौहझील, कजरी उर्फ कल्लू निवासी दाऊजी, थाना बलदेव व 2 अज्ञात व्यक्ति आए और पीड़िता व उसके साथी किन्नरों से गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। पीड़िता चेलों को लेकर चल दी।

आरोप है गांव से निकलते ही नामजदों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया और गाड़ी में बैठे सभी लोगों को उतार कर पीटा। इससे तमन्ना व पारो को चोटें आईं और सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नौहझील भेज दिया। गंभीर घायल किन्नर पारो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी बाजना अजय सिंह कसाना ने बताया कि किन्नरों के दो गुटों में विवाद हुआ है। तमन्ना की और से मुस्कान उर्फ भूपेश, भूरा उर्फ भूरी, विकास, कजरी उर्फ कल्लू व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। अभियोग दर्ज कर जांच की जा रही है

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.