• Sat. Nov 28th, 2026

हर बूथ पर पीडीए को मजबूत करें : विनोद सविता

Byvijay.singhal1233

Jun 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सपा मुखिया अखिलेश यादव का संदेश लेकर मथुरा पहुंचे पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद सविता का कार्यकर्ताओं ने अर्जुनपुरा में स्वागत किया। विनोद सविता ने कहा कि समय आ गया है जब पीडीए अर्थात पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समाज को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर बूथ पर पीडीए को मजबूत करें और समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और सम्मान की लड़ाई है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही प्रदेश में नौजवानों को रोजगार, किसानों को सम्मान और गरीबों को उनका हक मिलेगा। इस दौरान समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद लोधी, सतीश पटेल, विवेक लोधी, डॉ. सुमित पटेल, लव पटेल, तेजवीर, नरेंद्र, सोनू पटेल, प्रेमपाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.