हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा बिजलीघर से जुड़े गांव बाटी, छटीकरा, जौनाई, फेंचरी और मोरा समेत आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। युवक मंगल दल जौनाई के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम उपभोक्ताओं से समय पर बिल वसूल करता है, लेकिन पर्याप्त और नियमित बिजली आपूर्ति देने में पूरी तरह विफल है। अघोषित कटौती से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और व्यापारिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उधर, लगातार बिजली कटौती का असर सरकारी और बैंकिंग सेवाओं पर भी पड़ रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
