• Sat. May 2nd, 2026

शेरगढ़ में काटे हरे पेड़, ग्रामीणों ने किया धरना

ByVijay Singhal

Jun 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ क्षेत्र के गांव आदमपुर में हरे वृक्षों के कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने धरना दिया तो मौके पर नायब तहसीलदार पहुंच गए। उन्होंने धरना दे रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तीन दिन पूर्व सड़क किनारे कीमती सरकारी जमीन पर भूमाफिया ने नीम व पीपल के पेड़ को जेसीबी से काट दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम मौके पर पहुंची तो उसे पेड़ कटे हुए मिले। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पर्यावरण मित्रों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। परिषद के कार्यकर्ताओं ने देर शाम ग्रामीणों के साथ धरना दिया। वहीं वन विभाग की टीम भी पेड़ कटान की जानकारी उपजिलाधिकारी को दी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचीं और थाना शेरगढ़ से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पर्यावरण मित्रों ने प्रशासन से हरे पेड़ों को काटने वालों के खिलाफ़ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.