हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में आदर्श नगर पंचायत सौंख में वंदन योजना के तहत कस्बे के पुन्ना थोक में शहीद पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। शिलान्यास रविंद्र सिंह की पत्नी इंद्रवती व चेयरमैन योगेश लंबरदार ने संयुक्त रुप से भूमि पूजन और नारियल फोड़कर किया। पार्क में शहीद स्मारक, बाउंड्रीवाल, शहीद गेट, परिक्रमा मार्ग, 15 बेंच समेत पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसमें करीब 35 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। वहीं पुन्ना थोक में नगर पंचायत द्वारा 15वें वित्त आयोग से 65 मीटर सड़क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 3 लाख रुपये की लागत से बनने वली सड़का का भी शिलान्यास किया गया। वीर नारी इंद्रवती व उनके पुत्र सोनू सिंह का चेयरमैन योगेश लंबरदार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। श्याम सिंह, समुंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमर सिंह, बच्चू सिंह, कुमरपाल सिंह, बृजमोहन सिंह, नीरज शर्मा, सुरेश सिंह, शेर सिंह, धर्मसिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
