हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग के गांव आन्यौर में विद्युत बिल बकायेदारों से वसूली करने पहुंची विद्युत विभाग के कर्मचारियों का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। सूचना पर एसडीओ व जेई माैके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मीटर रीडर और लाइन मैन पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। टीम के घेराव और खरी खोटी सुनाते ग्रामीणों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों व लाइनमैन की टीम ने सोमवार को आन्यौर में बिल बकायेदारों से संपर्क किया। इस दौरान ग्रामीण एकजुट हो गए। विद्युत विभाग की टीम का विरोध कर दिया। एसडीओ शुभम अग्रवाल ने बताया कि विद्युत निगम की टीम आन्यौर में बकाया वसूली के लिए गई थी। वहां कहा सुनी हुई है। ग्रामीण कार्रवाई से नाराज हैं। रिश्वत के आरोप बेबुनियाद हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
