हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जयसिंह पुरा स्थित बगीची में हुए कुश्ती दंगल में स्थानीय तथा दूसरे जनपदों से आए पहलवानों के दांव-पेंच देख दर्शक रोमांचित हो उठे। इस दौरान कई पहलवानों ने प्रतिद्वंदी को धूल चटा दी। वहीं अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल कमेटी ने दोनों पहलवानों को बराबरी का इनाम देकर सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि यूपी केसरी व पार्षद हनुमान पहलवान ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। इस दौरान कई पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया। अंतिम कुश्ती भूतेश्वर अखाड़ा के सोहेल पहलवान और अलीगढ़ के माशाअल्लाह पहलवान बीच हुई। दोनों पहलवानों में करीब दस मिनट तक डटकर मुकाबला हुआ। आखिर में कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं दूसरी अंतिम कुश्ती का भी यही हाल रहा। इसमें रिहान पहलवान व राहुल पहलवान के बीच हुआ मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। दंगल कमेटी ने चारों पहलवानों को बराबरी का इनाम देकर सम्मानित किया। हनुमान गुर्जर ने कहा कि पहलवानी को बढ़ाने के लिए सरकार हर तरह से हमारे साथ है। इसी क्रम में हर माह बाल पहलवानों के तीन दंगलों का आयोजन कराया जाएगा। इस दौरान दंगल कमेटी के संचालक नदीम पहलवान, अयूब खलीफा, सलीम खलीफा मौजूद रहे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
