• Mon. Jun 29th, 2026

महावन में मिट्टी के अवैध खनन का वीडियो वायरल

ByVijay Singhal

May 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन तहसील क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। माफिया ट्रैक्टर-ट्राॅली और डंपर द्वारा खनन कर मिट्टी को नवनिर्मित कॉलोनियों में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। प्रशासन खनन माफिया को रोकने में असमर्थ दिख रहा है। रविवार को क्षेत्र में खनन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले नायब तहसीलदार साबिका शर्मा ने बलदेव क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले स्थानों पर छापा मारा था। इसमें जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राॅली एवं डंपर सीज किए गए थे। इसके बाद भी खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। रविवार रात महावन कस्बे में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने देर रात को वीडियो बना इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। आरोप है इस संबंध में थाना महावन पुलिस, नायब तहसीलदार एवं खनन इंस्पेक्टर को भी अवगत कराया, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। खनन इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में खनन की कोई अनुमति नहीं दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.