• Mon. May 18th, 2026

मथुरा में विचित्रा सिल्क और रजवाड़ी साड़ियां बनीं पहली पसंद

ByVijay Singhal

Feb 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शादियों का सीजन यानी सजने-संवरने का दौर। यही कारण है कि बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। वैवाहिक आयोजनों में शामिल होने के लिए साड़ियां, डिजाइनर सूट की दुकानों पर महिलाओं व युवतियों की भीड़ है। पारंपरिक बनारसी साड़ियों के साथ ही विचित्रा सिल्क और रजवाड़ी साड़िया पहली पसंद बनी हैं। फरवरी से जून तक शादी के 40 से अधिक शुभ मुहूर्त हैं और जिले में दो हजार से अधिक शादियां होनी हैं। घरों को सजाने के लिए सामान के साथ कपड़ों की भी खरीदारी की जा रही है। कपड़ा बाजार में दुकानें आकर्षक डिजाइनों के कपड़ों से भरी पड़ी हैं। शहर के सेठबाड़ा, आर्यसमाज रोड, कृष्णा नगर, कोतवाली रोड, चौक बाजार सहित सभी बाजारों में इससे रौनक बढ़ गई है। बाजार में 1500 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की साड़ियां उपलब्ध हैं। सहालग अच्छा होने से व्यापारियों को भी अच्छे कारोबार होने की उम्मीद है। वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रमों को लेकर भी खरीदारी बढ़ गई है। इस बार रायल सिल्क, कश्मीरी सिल्क साड़ी की बहुत मांग है। वहीं कांजीवरम, डोला सिल्क साड़ी व नेट लांचा महिलाओं की पसंद बनी हुई हैं। दुकानों में इनकी कई तरह डिजाइन व रंग मौजूद हैं। विक्रेता अमित सिंघल ने बताया कि शादी के माहौल में खासकर महिलाएं साज-सज्जा का ध्यान अधिक रखती हैं। वहीं, दुल्हन के जोड़े और साड़ियों की खरीदारी अच्छी है। विक्रेता राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि सहालग से ही अच्छी शुरुआत हुई है। बिक्री बढ़ी है पर अभी और तेजी आने की उम्मीद है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.