• Mon. Nov 23rd, 2026

नागरिक सुरक्षा ने ब्लैक आऊट मॉक ड्रिल का भव्य काल्पनिक प्रदर्शन

Byvijay.singhal1233

Nov 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रिफाइनरी में प्रमुख सचिव, नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के निर्देशानुसार द्वितीय हवाई हमले से बचाव एवं ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सायं 06-00 बजे इण्डियन ऑयल कारपारेशन लि० (मथुरा रिफाईनरी) मधुरा पर मधुरा रिफाईनरी स्टाफ, अग्निशमन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग डी०डी०एम०ए०. एस०डी०आर०एफ० एय अन्य विभाग के सहयोग से नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा द्वारा हवाई हमले से बचाव हेतु ब्लैक आऊट मॉक ड्रिल का भव्य काल्पनिक प्रदर्शन किया गया। इस ब्लैक आउट मॉक ड्रिल प्रदर्शन में श्री चन्द्र प्रकाश सिंह जिलाधिकारी / नियंत्रक, श्री श्लोक कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  एवं श्री नन्द प्रकाश मौर्या अपर जिलाधिकारी (न०/ ग०) / प्रभारी अधिकारी, नागरिक सुरक्षा मथुरा के निर्देशन में समस्त सेवाओं के कमांडिंग आफिसर्स के सहयोग से कार्य किया गया। जिसमें कल्याण सेवा से मुख्य विकास अधिकारी महोदया, हताहत सेवा से मुख्य चिकित्साधिकारी, अग्निशमन सेवा से मुख्य अग्निशमन अधिकारी मथुरा, संचार/प्रशिक्षण सेवा से श्री कश्मीर सिंह उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा मथुरा के साथ-साथ समस्त आपातकालीन सेवाओं के कमांडिंग आफिसर्स नागरिक सुरक्षा, द्वारा अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाया उक्त कार्यक्रम में इण्डियन ऑयल कारपोरेशन लि० के श्री अभिनव गोस्वामी सी०जी०एम० (एच०आर०), श्री रवि भूषण श्री रजीनश तिवारी, सोमा रानी सहायक कमांडेंट सी०आई०एस०एफ०, श्री रोशन कुमार झा एवं श्री राजीव कुमार एवं उनके समस्त अधीनस्थों के सहयोग से एवं नागरिक सुरक्षा मथुरा की वार्डेन सेवा के समस्त वरिष्ठ वार्डेन सेवा पदाधिकारीः एवं स्टाफ के द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.