• Sun. Jul 5th, 2026

उत्तर प्रदेश पर्व- “हमारी संस्कृति-हमारी पहचान” के अन्तर्गत संस्कृति उत्सव 2023

ByVijay Singhal

Dec 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक परम्परा प्राचीन काल से ही धर्म, दर्शन, कला, साहित्य एवं संगीत के क्षेत्र में अग्रणी रही है। उत्तर प्रदेश शास्त्रीय, उपशास्त्रीय, लोक संगीत एवं लोक नाट्य की विभिन्न विधाओं से समृद्ध है। विभिन्न संगीत घरानों से शिक्षा प्राप्त एवं ग्रामीण अंचलों से प्रचलित लोक विधाओं के कलाकारों की प्रतिभा को सामने लाने तथा उनकी कला सामर्थ्य को विकसित करने के दृष्टिकोण से संस्कृति विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व *हमारी संस्कृति हमारी पहचान* के अन्तर्गत *’संस्कृति उत्सव 2023’* को आयोजन की शुरुआत की जा रही है। जनपद स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस आयोजन की रूपरेखा में तहसील स्तर पर कलाकारों/ कलाकार समूहों की गाँव, पंचायत, ब्लॉक एवं तहसील के विभिन्न विधाओं के कलाकारों की प्रतियोगिता प्रत्येक तहसील में आयोजित की जायेगी। तहसील स्तर से चयनित कलाकारों को प्रतियोगिता के आधार पर जनपद स्तर पर चयन किया जायेगा। जनपद स्तर से चयनित कलाकारों की मण्डल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। मण्डल स्तर पर चयनित कलाकारों को प्रदेश स्तर पर भेजा जायेगा। उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतियोगियों की प्रस्तुतियाँ, सम्मान एवं पुरुस्कार लखनऊ स्तर से किया जायेगा।
आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, मथुरा कार्यक्रम के प्रभारी रहेगें तथा तहसील स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के समन्वयक रूप में कार्य करेगे। उक्त दोनों अधिकारी उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अन्य संबंधित से सम्पर्क स्थापित कर प्रतियोगिताएँ आयोजित करायेगें।
तहसील स्तर पर दिनांक 29.12.2023 को प्रत्येक तहसील में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जबकि दिनांक 04.01.2024 को जनपद स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। तहसील स्तर पर एवं जनपद स्तर पर स्थल का चयन जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से किया गया जायेगा। निर्णायक मण्डल का चयन जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा किया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रत्येक तहसील एवं जनपद स्तर हेतु अपने विभाग से नोडल अधिकारी नियुक्त करेगें तथा एक समिति बनायेगें। जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं नेहरू युवा केन्द्र गैर विद्यालय के कलाकारों / कलाकार समूहों को प्रतिभाग करायेगें तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालयीन कलाकारों/कलाकार समूहों को प्रतिभाग करायेगें। जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी ग्राम प्रधानों से सम्पर्क कर प्रतियोगिता में अधिक से अधिक कलाकारों को प्रतिभाग कराया जाना सुनिश्चित करेगें। जिला विकास अधिकारी, मथुरा सभी खण्ड विकास अधिकारियों को उक्त कार्य में अपेक्षित कार्यों में सहयोग देने हेतु निर्देश जारी करायेगें। इस आयोजन से उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के कलाकरों को जो अभी तक नेपथ्य में थे उनकी प्रतिभा को सामने लाया जा सकेगा। उनको मंच प्राप्त करने के अवसर प्राप्त हो सकेगे। जिससे कि ऐसे कलाकार कला एवं संगीत की मुख्य धारा से जुडकर प्रदेश एवं देश का मान बढ़ाते हुए स्वंय को भी गौरवान्वित अनुभव कर सकेंगे, साथ ही जनपद में सांस्कृतिक जागरूकता उत्पन्न हो सकेगी। लुप्तप्रायः विधाओं को जीवन्त होने का अवसर प्राप्त हो सकेगा तथा क्षेत्र का सांस्कृतिक उन्नयन होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.