हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर मंगलवार की शाम को हंगामा हो गया, जिसे बाद में समझा-बुझाकर शांत किया गया। पुलिस ने पंप पर घटतौली को लेकर एसडीएम से जांच कराने को कहा है। स्थानीय निवासी रोहित अपनी मोटरसाइकिल में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाने आए। जब उन्हें महसूस हुआ कि पेट्रोल कम है, तो उन्होंने तत्काल पंप के निकट एक बोतल लेकर टंकी से पेट्रोल खाली की। बोतल में 400 ग्राम कम पेट्रोल निकलने पर वे वापस पंप पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। यह देख वहां भीड़ एकत्रित हो गई। रोहित ने घटतौली को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। उधर, पंप संचालक ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह हर स्तर पर जांच कराने को तैयार हैं।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
