• Sun. May 10th, 2026

नगर निगम में महिलाओं का हल्ला बोल, सड़क निर्माण को लेकर हंगामा

ByVijay Singhal

Jan 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा नगर निगम में रास्ता निर्माण को लेकर वार्ड नंबर 38 और वार्ड नंबर 28 की महिलाएं ट्रैक्टर ट्राली में भरकर कार्यालय जा पहुंचीं। यहां उन्होंने रास्ते के निर्माण को लेकर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार से मुलाकात की। नगर निगम पहुंचीं महिलाओं का कहना है कि वार्ड नंबर 28 के पार्षद कहते हैं कि यह क्षेत्र उनके वार्ड में नहीं है और वार्ड नंबर 38 के पार्षद कहते हैं के क्षेत्र उनके वार्ड में नहीं है। इस चक्कर में मार्ग का पूर्ण रूप से निर्माण नहीं हो पा रहा है। परेशान होकर महिलाएं नगर निगम में अधिकारियों के पास अपनी फरियाद लेकर आई हैं। महिलाओं का कहना है कि रास्ता इतना खराब है कि आए दिन कोई ना कोई उसमें गिरकर चुटैल और घायल हो जाता है। कभी किसी का हाथ टूटता है तो कभी किसी का पैर टूटता है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने मार्ग निर्माण को तीन माह में करने का आश्वासन दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.