• Mon. Feb 9th, 2026

गोवर्धन में अज्ञात बदमाशों ने महिला श्रद्धालु को घायल कर दिया लूट की वारदात को अंजाम

ByVijay Singhal

Nov 3, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में देर रात गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के कुसुम सरोवर के निकट अज्ञात बदमाशों ने एक परिक्रमार्थी महिला श्रद्धालु के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला श्रद्धालु को उपचार के लिए अस्तपाल भेज दिया। घायल महिला श्रद्धालु किरण सिंह कानपुर की रहने वाली है, घायल महिला की तहरीर के बाद पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बीती रात थाना गोवर्धन क्षेत्र के कुसुम सरोवर के समीप एक महिला श्रद्धालुओं के साथ उस वक्त लूट की घटना घट गई, जब महिला रात्रि में गोवर्धन राधा कुंड की परिक्रमा दे रही थी और लगभग रात्रि 2:00 बजे कुसुम सरोवर के समीप वह महिला आराम करने के लिए बैठ गई, तभी अचानक अज्ञात लोगों ने उस महिला पर हमला बोल दिया और लहूलुहान कर उसका पर्स एवं मोबाइल नगदी छीन ले गए। महिला घायल अवस्था में बेहोश हो गई, जब इसकी जानकारी परिक्रमा कर रहे अन्य श्रद्धालुओ को हुई तो मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गयी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएससी सेंटर गोवर्धन में भर्ती कराया गया, लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया , घटना की जानकारी होने पर घायल महिला के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए , महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे अपने साथ कानपुर ले गए। घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल श्रद्धालु महिला किरण ने बताया कि वह कानपुर से गोवर्धन परिक्रमा देने के लिए आई थी, रात करीब 2 बजे परिक्रमा लगाते वक्त थक जाने के कारण आराम करने लगी तभी कुछ अज्ञात बदमाशो ने उनके सर पर लोहे की रॉड से बार कर दिया, जिससे वो अचेत हो गई और जब होश आया तो वह अस्पताल में भर्ती थी। वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि महिला श्रद्धालु की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, बदमाशों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.