हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तराखंड से आए संत निरंकारी मिशन के केंद्रीय प्रचारक महादेव कुडियाल ने कहा कि धर्म का वास्तविक स्वरूप मानव को मानव से जोड़ना है। धर्म कभी विभाजन नहीं करता बल्कि प्रेम, भाईचारे और एकत्व की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि भक्त और भगवान के बीच एकत्व स्थापित होना ही सच्चा धर्म है तथा परमात्मा का साक्षात्कार पूर्ण सतगुरु की शरण में ही संभव है। वृंदावन की अटल्ला चुंगी स्थित प्रेम रतन रेजिडेंसी तथा हाईवे क्षेत्र के नवादा स्थित संत निरंकारी भवन में आयोजित अलग-अलग सत्संग में उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग प्रभाव या अभाव में जीवन बिताते हैं, जबकि विरले ही ऐसे होते हैं जो हर पल प्रभु की स्मृति में रहते हैं। मथुरा जोन के इंचार्ज संत एचके अरोड़ा ने उपस्थित संतों और श्रद्धालुओं का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
