हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज (CARDC), संस्कार भारती एवं अन्य विभिन्न संस्थाओं के साथ राष्ट्र जागरण के पर्व क्रांति तीर्थ का समस्त भारत में आयोजन किया जा रहा है। क्रांति तीर्थ इस क्रांति धरा के उन सभी अनाम अज्ञात बलिदानियों को कृतज्ञ भारत वासियों की ओर से वंदन की श्रृंखला है। क्रांति तीर्थ कार्यक्रम के तहत मथुरा में 10 स्वतंत्रता सेनानी या उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अमृता शिल्पी ने बताया स्वतंत्रता आंदोलन में मथुरा और इस पावन धरती के क्रांति वीरों की भूमिका दृष्टान्त योग्य रही । चाहे 1857 का महासमर हो या फिर 20वीं सदी का सशत्र क्रांतिकारी आंदोलन, मथुरा ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश सरकार से लोहा लेने वालों ने मथुरा के गांव-गांव में अपनी वीरता के झंडे गाड़ दिए। सिर्फ नौजवान ही नहीं बल्कि माताओं बहनों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। 20वीं सदी के सशत्र आंदोलन हो या फिर नमक या सत्याग्रह आंदोलन, स्वतंत्रता की कठिन राह पर चल कर मथुरा ने क्रांति का नया इतिहास लिखा। क्रांति तीर्थ एक अभियान है उन बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने का जिन्होंने अनेक कष्ट सहे, अपना जीवन, अपना सर्वस्व देश की स्वतंत्रता के लिए, स्वराज की स्वधर्म की भावना के लिए समर्पित कर दिया, फिर भी वे इतिहास के पृष्ठों में अनाम रह गए, अल्प ज्ञात रह गए। मथुरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों राम दास गुप्त, बृजेंद्र कैशोरिया, ठाकुर प्रताप सिंह, जुगल किशोर आचार्य, बुद्धि लाल, मदन गोपाल सौदागर, गिरिधर लाल भाटिया, राम हेत सिंह, शिव शंकर उपाध्याय एवं श्रीमती शांति देवी आचार्य की क्रांतिकारी गाथाओं से विभिन्न विद्यालयों में गीत संगीत नृत्य नाटिका रंगोली एवं भाषणों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अवगत कराते हुए इन सभी आंदोलनकारियों की स्वतंत्रता आंदोलन में रही भूमिका से उन्हें आत्मसात कराया जाएगा। सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज (CARDC) की ओर से (सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की एसोशिएट प्रोफेसर डॉ शुचि यादव ने बताया संस्कार भारती, मथुरा महानगर के सहयोग से खंडेलवाल सेवा सदन, गोवर्धन रोड मथुरा में बुधवार को क्रांति तीर्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसकी अध्यक्षता चैतन्य कुटी आश्रम वृंदावन के आचार्य फूल डोल बिहारी दास जी महाराज करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र के निर्देशक आशुतोष भटनागर होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र शर्मा अध्यक्ष बाल कल्याण आयोग, उत्तर प्रदेश और मुकेश खंडेलवाल, अध्यक्ष, खंडेलवाल सेवा सदन कार्यक्रम को सुशोभित करेंगे। समारोह में मथुरा जिले के चयनित क्रांतिकारी वीरों के गांव की मिट्टी का पूजन किया जायेगा। इसके साथ ही नाट्य एवं संगीत के माध्यम से देश के क्रांतिवीरों की शौर्य गाथाओं से नई पीढ़ी को परिचित कराया जाएगा। प्रेस वार्ता को अखिल भारतीय संस्कार भारती संरक्षक बांके लाल गौड़, महानगर मार्गदर्शक शिव कुमार गुप्ता, अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रेखा महेश्वरी, उपाध्यक्ष मनीष शोरावाला, महामंत्री भारत भूषण सिंघल, कार्यकारी महामंत्री चारू सिंघल, मीडिया प्रभारी विशन कांत मिलिन्द कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंघल ने संबोधित किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
