• Fri. Jul 10th, 2026

भारत आयोग के निर्देश से मतदाताओं में जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित

ByVijay Singhal

Jan 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं में जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी श्रृंखला में
स्वीप द्बारा कल्याणं करोति संस्थान में दिव्यांग जन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य आरपी प्रजापति ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वीप कोर्डिनेटर प्रो पल्लवी सिंह  तथा मास्टर ट्रेनर व स्वीप मीडिया प्रभारी मनीष दयाल का स्वागत किया।
यह कार्यक्रम प्रेरणा और जागरूकता के उद्देश्य से बेहद सफल व सार्थक रहा। इस अवसर पर 18 वर्ष के आयु को प्राप्त दिव्यांग जनों  को फार्म 6 उपलब्ध कराते हुए मतदाता बनने और मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। स्वीप कोर्डिनेटर प्रो पल्लवी सिंह ने दिव्यांगों को जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को बहुत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उनको मतदान केन्द्र तक आने जाने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्हें मतदान हेतु कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें मतदान केन्द्र पर उपलब्ध 3 पहिया वाहन/व्हीलचेयर/ट्राईसाईकिल से सीधे मतदान कक्ष तक जाने की अनुमति है।
मास्टर ट्रेनर मनीष दयाल ने दिव्यांग मतदाताओं में जागरूकता का संचार करते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु सक्षम-ईसीआई ऐप उपलब्ध कराया है। इस ऐप पर पंजीकरण कराने के उपरांत और उनके मतदान कराने की संपूर्ण जिम्मेदारी बीएलओ की होगी। इस ऐप के माध्यम से दिव्यांग मतदाता पंजीकरण और संशोधन कर सकते हैं. इसके तहत व्हीलचेयर के लिए आवेदन, मतदाता सूची में नाम खोजने और बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा दिव्यांग को घर बैठे वोट देने की भी इस ऐप से सुविधा मिलेगी. दृष्टि बाधित दिव्यांग मतदाता के लिए साथी की सुविधा और ईवीएम पर ब्रेल भाषा की उपलब्धता तथा ब्रेल लिपि में मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। जिस मतदान केन्द्र पर मूक-बधिर मतदाताओं की संख्या अधिक होगी वहां सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांग मतदाता और उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिराम कुशवाहा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य आरपी प्रजापति ने दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.