हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 03 जनवरी। माननीय राज्य मंत्री राजस्व विभाग अनूप प्रधान जी की अध्यक्षता में आज राजस्व विभाग एवं चकबन्दी विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान धारा-24, 34, 38, 67, 80, 116 एवं राजस्व वसूली की समीक्षा, आईजीआरएस, राजस्व वादों में पंजीकृत निस्तारित एवं 03-05 वर्ष के लंबित वादों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा की।
राज्य मंत्री जी ने तहसीलवार धारा-24, 34, 38, 67, 80, 116 के अंतर्गत समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व संबंधी सभी वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयर्न्तगत किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि दिन-प्रतिदिन की तिथि लगाकर इन वादों को अतिशीघ्र निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
धारा-67 के अन्तर्गत सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर कार्यवाही करने और लगाए गये जुर्माने की वसूली को यथाशीघ्र वसूलने के निर्देश दिए। सरकार की प्राथमिकता है कि अवैध रूप से कब्जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये यथाशीघ्र बेदखली की कार्यवाही की जाए और बड़े भूक्षेत्र वाली भूमि को चिन्हित करते हुए प्राथमिकता से कब्जामुक्त कराने के भी निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए जो भी वाद 03 व 05 वर्ष के हैं उनको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराते हुये रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये। सभी तहसीलदारों को निर्देशित करते हुये कहा कि धारा-67 के अन्तर्गत वादों के सापेक्ष कितनी जमीने खाली करायी गयी तथा कितना जुर्माना वसूला गया है उसकी रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाए।
समस्त उप जिलाधिकारी को न्यायालय में लम्बित धारा-116 के प्रकरणों के संबंध में कहा कि व्यवहारिक स्तर से भी वादों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाए। समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्त प्रकरणों को देखकर समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण के साथ निस्तारण किया जाये और शासन की मंशा के अनुरूप कमजोर व गरीब व्यक्ति को बेदखल न किया जाये।
चकबन्दी विभाग की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और जनपद में चकबन्दी ग्रामों की जानकारी ली। चकबन्दी के कार्यों को तेजी से कराने के साथ यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही आईजीआरएस के सम्बन्ध में जानकारी ली, गुणवत्तायुक्त निस्तारण व राज्य स्तर पर अच्छी रैंक में जनपद का नाम होने पर प्रशंसा की। बैठक में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंत्री जी को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का शत प्रतिशत पालन किया जाएगा और उक्त बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, चकबंदी अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
