हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया-सादाबाद मार्ग पर गांव तम्बका के पास बुधवार सुबह ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजी को चपेट में ले लिया। हादसे में किशोरी की मौत हो गई जबकि चाचा घायल हो गया। चालक ट्रक सहित भाग गया। कस्बे के नया नगला निवासी सोनू अपनी 8 वर्षीय भतीजी सुरभी के साथ मामा की लड़की के शादी में भाग लेने सुबह बाइक से आगरा जा रहा था। दूसरी बाइक पर बच्ची के पिता मोहर सिंह और मां डौली थे। गांव तम्बका के पास ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे सोनू और सुरभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार को ले जाते समय सुरभी की मौत हो गई। पिता मोहर सिंह ने थाना राया में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ट्रक व चालक की तलाश कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
