• Mon. Nov 2nd, 2026

छाता पुलिस ने पांच दिन पूर्व मेड़ के विवाद को लेकर किसान की गोली मारकर हत्या

Byvijay.singhal1233

Jul 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता पुलिस ने पांच दिन पूर्व मेड़ के विवाद को लेकर किसान की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को ट्रॉमा सेंटर अजीजपुर के समीप से शनिवार रात गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, हुकम सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। सुबह करीब आठ बजे हाइवे पर एसएल हॉस्पिटल एंड ट्रोमा सेंटर के समीप गांव अजीजपुर के समीप चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीम ने सूचना पर नौ जुलाई को गांव लाडपुर में खेत पर मेड़ के विवाद में गोली मार हत्या के आरोप में वांछित वीरेन्द्र निवासी गांव लाडपुर, छाता को गिरफ्तार कर चालान किया। कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि नौ जुलाई को सुबह गांव निवासी किसान पदम परिजनों के साथ खेत पर काम करने गया था। वहां पड़ोसी द्वारा मेंड डालने को लेकर विवाद होने पर किसान पदम की गोली मारकर हत्या कर दी थी, वहीं मृतक की पत्नी कमलेश समेत चार परिवारीजनों को धारदार हथियार, लाठी-डंडे मार कर लहुलुहान कर दिया था। पुलिस ने किसान पदम की हत्या आरोप में दो नामजद आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.