• Mon. Nov 2nd, 2026

मथुरा घूमने आए दिल्ली के सात दोस्त, नहाने को गहवर कुंड में उतरे; एक की डूबकर मौत

Byvijay.singhal1233

Jul 14, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बरसाना में राधारानी के दर्शन के लिए दिल्ली से आए सात दोस्त रविवार सुबह नहाने के लिए गहवर कुंड में उतर गए। गहरे पानी में जाने से एक दोस्त की डूबकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर शव को बाहर निकाला, जहां सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दिल्ली से पहुंचने स्वजन ने मोर्चरी में युवक को जीवित बताकर एक घंटे तक हंगामा किया। पुलिस प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां भी चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दिल्ली के रहने वाले वाले दोस्त राजन, गोल्डी, मोनू, विक्की, नितिन, हर्षित और शिवम रविवार सुबह राधारानी के दर्शन के लिए बरसाना आए थे। सुबह आठ बजे सातों दोस्त परिक्रमा मार्ग में बने गहवर कुंड में स्नान के लिए उतर गए। पैर फिसलने से 20 वर्षीय शिवम निवासी करावल नगर खजुरका दिल्ली गहरे पानी में चले गए। साथियों ने उनको डूबता देख शोर मचाया। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर युवक की तलाश की। करीब एक घंटे में गोताखोरों ने मृत अवस्था में युवक को बाहर निकाल लिया। पुलिस उसे लेकर बरसाना सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। इधर सूचना पर दिल्ली से मोर्चरी पहुंचे पिता शिवबालक ने बेटे का शव देखा तो जीवित होना बताकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस से बेटे को अस्पताल लेकर जाने की गुहाल लगाने लगे। वह शव को उठाकर ले जाने लगे। पुलिस ने उनको रोका। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे बाद पहुंची सदर पुलिस स्वजन के साथ शव को लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के सिपुर्द किया।पिता ने बरसाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि कुंड से युवक को निकलवाने के बाद पुलिस बरसाना सीएचसी गई थी। सीएचसी के डाक्टरों के मृत घोषित करने पर ही शव को मोर्चरी भिजवाया गया था।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.