हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नेग मांगने के क्षेत्र बंटवारे को लेकर मंगलामुखियों में हुए झगड़े के बाद छाता पुलिस ने उनके गुरु को ही जेल भेज दिया। मंगलामुखियों ने रविवार की शाम को पुलिस को तहरीर दी, जिसमें छाता के मंगलामुखियों पर मारपीट करने तथा करीब 4 लाख रुपये की नकदी समेत 5 तोला सोने के आभूषण ले जाने का आरोप लगाया है। सोमवार को मंगलामुखियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मुलाकात कर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करेगा। शनिवार को मंगलामुखियों के दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। मामले में माया बाई ने कोसी थाने में तहरीर देकर छाता की जस्सी बाई पर आरोप लगाया कि उसे नेग मांगने का काम सौंपा था, लेकिन उसके बदले वह कुछ भी नहीं दे रही। वहीं जस्सी बाई ने मारपीट कर बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए चार नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। राठौर नगर निवासी सोना मंगलामुखी ने बताया कि शनिवार शाम को छाता पुलिस कुछ लोगों के साथ आई और उसकी गुरु माया बाई को जबरन उठा ले गई, जबकि बिना जांच करे ही छाता पुलिस ने मामले में नामजद कर चालान कर दिया। जबकि उसकी गुरु दिल की बीमारी से पीड़ित है। आरोप है कि जाते समय छाता पुलिस के साथ आए लोग घर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को ले गए। गुरु और अन्य साथियों की गिरफ्तारी के बाद जस्सी बाई अपने तीन-चार साथियों के साथ घर पर आई, जहां मारपीट व तमंचा दिखाते हुए घर में तोड़फोड़ कर बधाई के मांगे हुए 4 से 5 लाख रुपये, उपहार में मिले करीब 5 तोला सोने के आभूषण को ले गई। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
