• Mon. May 25th, 2026

राया इंटरचेंज पर 37 करोड़ की लागत से लगेगी भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा

ByVijay Singhal

Nov 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में प्रवेश करने से पहले ही राया इंटरचेंज पर जल्द ही लोगों को भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतिमा के दर्शन होंगे। इसके लिए 37 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने शासन को भेजा है। यमुना एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज पर बनने वाली भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की ऊंचाई 30 मीटर की होगी। प्रतिमा का आधार (पैडल) 10 मीटर ऊंचा होगा। योजना के अंतर्गत यहां ग्रीन पार्क विकसित होगा, जिसमें यह प्रतिमा लगाई जाएगी। यही नहीं फसाड लाइट के साथ प्रतिमा के चारों ओर फुब्बारे की भी बनवाए जाएंगे। इस योजना में जो बजट प्रस्तावित है, उसके दृष्टिगत असमंजस की स्थिति थी कि इसके लिए कार्यदायी संस्था कौन हो। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद द्विवेदी ने बताया कि हाल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन पर बैठक में इस योजना पर चर्चा हुई। तब उन्होंने यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण (यीडा) को कार्यदायी संस्था बनाने की बात कही। हालांकि ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से इस बाबत प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अगर, यीडा कार्यदायी संस्था नहीं बनती है तो मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण कार्यदायी संस्था के रूप में निमार्ण कार्य करेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.