हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में प्लॉट पर ईंधन लेने जा रही 17 वर्षीय किशोरी को दो नामजद युवकों ने जबरदस्ती पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया और छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर दोनों युवक भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना मगोर्रा के एक गांव में शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे 17 वर्षीय किशोरी अपने घर से प्लॉट पर ईंधन लेने जा रही थी। तभी किशोरी को अकेला पाकर नामजद युवकों ने हाथ पकड़कर जबरदस्ती खींच लिया और कमरे में ले गए। आरोप है कि नामजदों ने कमरे में बंद कर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी के शोर मचाने पर नामजद भाग गए। पुलिस ने गांव नैनू निवासी वकील और राजेश उर्फ लुक्का के खिलाफ छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
