• Sat. May 16th, 2026

गिरिराज जी की शरण में दिल्ली की सीएम, कहा- गोवर्धन परिक्रमा आत्मा को शांति तो मन को देती है ऊर्जा

ByVijay Singhal

Jun 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज जी की तलहटी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गोवर्धन पहुंचकर प्रभु की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सबसे पहले ब्रज वसुंधरा रिसॉर्ट पहुंचीं। उन्होंने राधेश्याम सेवा सदन से पैदल परिक्रमा प्रारंभ की। दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु की पूजा अर्चना संपन्न होने के बाद उन्होंने गिरिराज जी की 21 किलोमीटर परिक्रमा शुरू की। उन्होंने लोगों से कहा कि गिरिराज जी की परिक्रमा आत्मा को शांति और मन को ऊर्जा देती है। यह यात्रा लोक और संस्कृति से जुड़ने का एक माध्यम है। हम सबको मिलकर अपनी आस्था और प्रकृति दोनों की रक्षा करनी चाहिए। मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान क्षेत्रीय विधायक ठा. मेघश्याम सिंह मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। इस दौरान एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, तहसीलदार मनीष कुमार, सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी रवि त्यागी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, व्यापार मंडल के गणेश पहलवान, अंशु कौशिक ने प्रसादी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.