• Sat. Nov 28th, 2026

महाबन की यमुना में स्नान के दौरान दो युवक डूबे, एक को बचाया

Byvijay.singhal1233

Jun 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के टाटंबरी घाट पर स्नान करते समय दो किशोर यमुना में डूब गए। एक को नाविकों ने बचा लिया, दूसरे की तलाश की जा रही है। थाना महावन क्षेत्र के गांव नगला लोका निवासी अनिल कुमार (24 वर्ष), कन्हैया (21 वर्ष) तथा थाना बल्देव क्षेत्र के गांव बरोली निवासी कान्हा (16 वर्ष) सुबह करीब 8 बजे यमुना स्नान के लिए घाट पर पहुंचे। स्नान के दौरान अनिल और कान्हा गहरे पानी में चले गए। युवकों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। नाविकों ने अनिल को बाहर निकाल लिया लेकिन कान्हा गहरे पानी में चला गया। थाना महावन पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू कराई। अनिल ने बताया कि तीनों युवक टाटंबरी आश्रम में गायों की देखभाल करते हैं। मृतक कान्हा के पिता दिव्यांग हैं और वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एसडीएम महावन ऊषा सिंह, क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय, क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी, थाना निरीक्षक चेतराम शर्मा एवं थाना प्रभारी रिफाइनरी अजय कौशल मौके पर पहुंच गए। सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि पुलिस और पीएसी के गोताखोर किशोर की तलाश में जुटे हैं।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.