• Wed. Apr 29th, 2026

सुरीर थाना क्षेत्र में चलती गाड़ी में लगी आग, कूदकर बचे दो सवार

ByVijay Singhal

Apr 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र में सड़क पर दौड़ती एक गाड़ी आग का गोला बन गई। इसके बाद गाड़ी सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग लगती देख आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डाला और आग पर काबू किया। जानकारी के मुताबिक, गांव डडीसरी निवासी राजेश राणा अपने साथी नगला खटोला निवासी महेश के साथ मंगलवार को बोलेरो गाड़ी से बुलडोजर के पार्ट्स लेने कोसी जा रहे थे। जैसे ही वह शेरगढ़-कोसी मार्ग पर गांव हुसैनी के पास पहुंचे तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई। आग लगते ही दोनों लोग गाड़ी खड़ी कर तत्काल कूद गए। कुछ ही देर में आग पूरी गाड़ी में फैल गई। आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.