• Thu. Jun 11th, 2026

छाता में जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष,

ByVijay Singhal

Jun 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव रनवारी में बुधवार को जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में पुलिस के सामने जमकर लाठी-डंडे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव रनवारी में दो पक्षों में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के बनवारी व देवश्री और दूसरे पक्ष के राजवीर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वीडियो और प्राप्त शिकायतों के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.