• Tue. Jun 30th, 2026

कोरोना के दो और पाॅजिटिव मिले, सक्रिय केस 6 रह गए

ByVijay Singhal

May 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोरोना के दो और नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक बालक भी शामिल है। फिलहाल जिले में 6 सक्रिय केस रह गए हैं। जिले में कोरोना के केस बढ़ने और घटने का दौर निरंतर जारी है। कभी एक दिन में 14 केस तो कभी एक केस तो कभी एक भी नहीं। यह दौर लगातार चल रहा है। मंगलवार को भी जिले में 2 केस सामने आए। इनमें एक 7 वर्षीय बालक भी संक्रमित है। यह बालक राया का रहने वाला है। जबकि दूसरी संक्रमित महिला गांव मदैम राया की रहने वाली है। खास बात यह है कि दोनों ही संक्रमित राया के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों पर नजर रखे है। विभाग की टीम संक्रमितों के घर पर पहुंची। यहां सैनिटाइज किया गया। जांच के लिए परिजनों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल जनपद में 6 सक्रिय केस रह गए हैं। कोरोना संक्रमण जिले में नियंत्रण स्थिति में है। हालांकि लोगों को अभी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.