• Sun. May 3rd, 2026

फरह में सराफ से दो बदमाशों ने दिनदहाड़े नकदी-गहने लूटे

ByVijay Singhal

Aug 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में सराफ से दो बदमाशों ने नकदी-गहने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। सेरसा-भूडरसू मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास बुलट बाइक सवार सराफ को डंडा मारकर गिराने के बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की तीन टीम उनकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि 2020 में भी इसी सराफ के साथ इसी मार्ग पर लूट हुई थी।वाकया करीब एक बजे का है। हाईवे क्षेत्र की डीएस भड़ाना नगर, पूनम विहार कॉलोनी के रहने वाले सराफ सुरेश चंद सोनी ने बताया कि उनकी सेरसा में ज्वेलर्स की दुकान है। रविवार दोपहर को वह दुकान से एक मंगलसूत्र, कानों की बाली, अंगूठी, कानों के कुंडल व चांदी की बिछिया और पायल लेकर निकले थे। सेरसा-भूडरसू मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास पहले से डंडा लिए खड़े दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। वह बुलट बाइक सहित गिर गए। इसके बाद दोनों बदमाश उनसे गहने व नकदी लूटकर भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। बदमाशों की तलाश को तीन टीमों का गठन किया गया है। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। सुरेशचंद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनके साथ 2020 में भी लूट की वारदात हुई थी। उस वक्त भी घटनास्थल सेरसा-भूडरसू मार्ग था। पुलिस पिछली वारदात में शामिल रहे बदमाशों की भी तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि दो बदमाशों के अलावा अन्य भी इसमें शामिल रहे हैं, जिन्होंने सटीक मुखबिर की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.