हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डालमिया फार्म हाउस में पेड़ों के काटने के दौरान नगर निगम के दो विद्युत पोल और लाइटों को तोड़ दिया और दो लाइटों को चोरी कर लिया है। इस मामले में नगर निगम ने घटना के 11 दिन के बाद जैंत थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। नगर निगम के सह प्रभारी मार्ग प्रकाश के सहायक अभियंता जल हेमेंद्र गौतम ने सोमवार को जैंत थाने में दी तहरीर में कहा कि 18 सितंबर की रात 11.45 बजे अज्ञात लोगों ने वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित डालमिया फार्म हाउस में पेड़ काटने के दौरान नगर निगम के दो पोल सहित लाइटें तोड़ दी हैं और 70 वाट की दो लाइटों की चोरी हो गई हैं। नगर निगम के महाप्रबंधक जलकल मोहम्मद अनवर ख्वाजा ने बताया कि चोरी व क्षतिग्रस्त लाइटों की कीमत लगभग 40 हजार रुपये है। जैंत थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा दो विद्युत पोलों को क्षति पहुंचाने और लाइटों की चोरी की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
