हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के पानीगांव-मांट रोड पर शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में गोपेश्वर महादेव मंदिर की सेवायत डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी समेत दो लोगों की मौत हो गई। फक्कड़ बाबा मंदिर के निकट स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना जमुनापार क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे कंट्रोल रूम को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। उपनिरीक्षक कपिल कुमार वशिष्ठ मौके पर पहुंचे। यहां पता चला कि ग्राम ऊधर निवासी 40 वर्षीय गिरधारी लाल अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल से वृंदावन से घर लौट रहे थे। उसी दौरान मांट की ओर से आ रहीं 50 वर्षीय मीनाक्षी गोस्वामी की स्कूटी से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर दूर तक घिसट गए। हादसे में गिरधारी लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि घायल मीनाक्षी गोस्वामी को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करा यातायात सुचारू कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ मांट संदीप सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
