• Sat. May 2nd, 2026

एसएसपी और डीएम की गाड़ी के बीच आए दो पत्रकार घायल

ByVijay Singhal

Apr 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अक्षय तृतीया पर्व को शांति से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी और एसएसपी ने रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम में ड्यूटी में तैनात पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके बाद वह जैसे ही बाहर निकले एसएसपी की बाइट लेने के लिए दो पत्रकार उनकी ओर बढ़े। अचानक एसएसपी श्लोक सिंह की गाड़ी के चालक ने गाड़ी को पीछे कर दिया। गाड़ी के पीछे खड़े दो पत्रकार एसएसपी और डीएम की गाड़ी के बीच में आकर घायल हो गए। घायल पत्रकारों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि एक पत्रकार की कमर में तथा दूसरे के सीने में चोट लगी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.