• Sun. Jul 5th, 2026

गोवर्धन के गांव महरौली में सिलेंडर फटने से दो मकान हुए क्षतिग्रस्त, एक महिला झुलसी,

ByVijay Singhal

Aug 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन थाना इलाके के गांव महरौली में घरेलू सिलेंडर फटने से हुए हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। वही दो मकान क्षतिग्रस्त हुए है। हादसे के वक्त महिला गैस पर परिजनों के लिए चाय बना रही थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रगेड की टीम ने मकान में लगी आग पर बमुश्किल काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव महरौली में उस समय दहशत फैल गयी। जब अचानक मकान में रखा घरेलू सिलेंडर अचानक फट गया। उससे हुई आवाज से लोग दहशत में आ गए। हालांकि जैसे ही ये हादसा हुआ ग्रामीण दौड़ चले। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। जिस समय ये हादसा हुआ तब महिला पूनम गैस सिलेंडर पर घर के अन्य लोगों के लिए चाय बना रही थी। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिसे देख मकान में रह रहे लोग मकान से बाहर निकल आये। तभी तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और दो मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से मकान में लगी आग पर काबू पाया। हादसे में घायल हुए महिला पूनम का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के कारण लाखों रुपए का नुकसान मकान स्वामियों को हुआ है। हादसे के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्राम प्रधान संजय ने बताया कि गांव महरौली निवासी मदन के घर पर बहू पूनम चाय बना रही थी कि अचानक सिलेंडर में आग लग गयी। जिसके कारण पूनम गंभीर रूप से झुलस गई। मकान में रह रहे सभी लोग बाहर निकल आये। जिसके बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में आने से दो मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.