हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में दो बाइकों से रेस लगाने की गलती युवा दोस्तों के लिए जानलेवा साबित हुई। दोनों बाइकें तेज रफ्तार में आपस में टकरा गईं। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथियों की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना तेड़ेश्वर महादेव कॉलोनी थाना एत्मादुद्दौला, आगरा निवासी शिवम (19) और सुल्तानगंज कस्बा राया निवासी राशिद (22) में शर्त लग गई कि बाइक रेस में कौन आगे निकलता है। इसके बाद एक बाइक पर दो लोग और दूसरी पर तीन दोस्त सवार होकर चल पड़़े। मथुरा से आगरा की ओर रैपुरा जाट फ्लाईओवर के ऊपर दोनों बाइकें असंतुलित होकर आपस में टकरा गईं, जिसके बाद पांचों युवक उछल कर इधर-उधर जा गिरे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे टैक्सी के चालक सैंया निवासी घनश्याम ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। बकाया कि पांच बाइक सवार हाईवे पर घायल अवस्था में पड़े हैं। दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी फरह भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देख सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
